शहादत

आज हर हिंदुस्तानी के दिल में गम जरूर होगा|
आज हर भारतीय की आँखों का कोना नम जरूर होगा|

हुआ जो शहीद वतन पर, वो किसी का तो सपूत होगा|
सुहाग था किसी का, किसी के आँगन की धूप था|
रोया उसकी शहादत पर आसमां जरूर होगा|
आज हर हिंदुस्तानी के दिल में गम जरूर होगा|
आज हर भारतीय की आँखों का कोना नम जरूर होगा|

ओ आतंकियों क्या तुम्हारे जहां में इंसानियत नहीं होती?
क्या तुम्हारे यहां जनाज़ो पर माँ बहने नहीं रोती?
पसीजा क्यों नहीं दिल तुम्हारा?
ऐसा मंजर तुमने देखा तो जरूर होगा?
आज हर हिंदुस्तानी के दिल में गम जरूर होगा|
आज हर भारतीय की आँखों का कोना नम जरूर होगा|

एक सैनिक की शहादत पर,सौ सैनिक खड़े हो जाएंगे|
गिरा के घुटनो के बल तुमको, धरती की धुल चटाएंगे|
ऐसे मातम का हाहाकार, तुम्हारे घर में भी जरूर होगा|
आज हर हिंदुस्तानी के दिल में गम जरूर होगा|
आज हर भारतीय की आँखों का कोना नम जरूर होगा|

Kavita Tanwani

1 /5
Based on 2 ratings

Reviewed by 2 users

  • Good post. I certainly appreciate this website. Continue the good work!

    • 2 years ago

    Good post. I certainly appreciate this website. Continue the good work!

  • Nice post i like it 100 %. I learn something new and challenging on sites I stumbleupon on a daily basis. Its always helpful to read through articles from other writers and use something from their web sites.

    • 2 years ago

    Nice post i like it 100 %. I learn something new and challenging on sites I stumbleupon on a daily basis. Its always helpful to read through articles from other writers and use something from their web sites.

    • 5 years ago

    Shat shat Naman… Desh ke veer javano ko… Bahut hi khubsurat bhavbhini shardhanjali hai… Ye 😢😢😢🙏💐💐🙏

    • 5 years ago

    very heart touching poem mummy

Leave feedback about this

  • Rating
Back to top